फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुंडा एक्ट में कार्रवाई 12 बदमाश जिलाबदर

Sat, 02 May 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को “गुंडा” घोषित किया है। छह माह तक यह बदमाश जिले में नहीं आएंगे। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहियाा उर्फ बरनबीरपुर के शातिर पशु तस्कर रियाज भी शामिल है।
विज्ञापन

बसहिया उर्फ बनबीरपुर का रहने वाला पशु तस्कर रियाज शातिर है। इसका नेटवर्क पूरब से पश्चिम तक सक्रिय है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा और पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया था। इसके अलावा अंकित पांडेय निवासी वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर खड्डा, गुड्डू निवासी सेमरिया बाजार, थाना कोतवाली पडरौना, परवेज आलम उर्फ सीसम, निवासी खैरटवा, थाना कप्तानगंज, गोरखनाथ मिश्र निवासी रहसू, थाना कुबेरस्थान, मनोज कुशवाहा निवासी जंगल बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना, आफताब अली निवासी कसेरा टोली, थाना कोतवाली पडरौना, अरविंद यादव निवासी सरगटिया करनपट्टी, थाना सेवरही, संदीप तिवारी निवासी पटहेरवा टोला हतवा, थाना पटहेरवा, जोगेन्द्र उर्फ योगेन्द्र प्रसाद निवासी पगरा पड़री, थाना पटहेरवा, सुनील जायसवाल निवासी बनकटा बाजार, थाना चौराखास, अभिषेक निवासी मिश्रौली, थाना खड्डा पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें