फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क और गलियों तक फैला गंदा पानी,संक्रामक बीमारियों का खतरा

Sat, 02 May 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में हुई बारिश से जलभराव व गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई। कुप्रबंधन के चलते गांव की सड़क व गलियों में जगह-जगह गंदा पानी भर गया है। इससे लोगों के आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश के पानी के जमा होने से लोगों में संक्रामक बीमारियों व मच्छरों के प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियां जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। कई स्थानों पर कीचड़ और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अनिरुद्ध यादव ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है,इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में बीडीओ राम प्रवेश ने कहा कि जांच करवाकर जल निकासी के लिए बंदोबस्त किया जाएगा,ताकि बरसात से पहले निर्माण करवाकर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें