फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। युवक पर शादी का झासा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अरमान ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती ने युवक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवती के तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें