फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Sat, 25 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिधुआ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।
विज्ञापन
पडरौना। नगर से सटे सिधुआ स्थान मंदिर परिसर में शुक्रवार से श्रीमद भागवत कथा एवं बाबा श्री सिद्धनाथ जी महाराज के वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सिधुआ स्थान के महंथ योगेश्वरनाथ और कथावाचक आचार्य ब्रजेश महाराज की अगुवाई में मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा कठकुइया मोड़, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, नौका टोला, रामकोला रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचा, जहां कथा मंडप में कलश की स्थापना कर श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुआ। आयोजक ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन शाम पांच बजे से श्रीमद्भागवत कथा होगा। एक जून को पूर्णाहुति और दो जून को बाबा सिद्धनाथ जी का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा।
इस दौरान यजमान सुशील जायसवाल, बसंती देवी, संत बालक दास, रामनयन दास जी रामायणी, बालक दास जी, डॉ. वीके सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलोक शुक्ला, शैलेश मिश्र, डॉ. देवेंद्र मणि, अश्विनी पांडेय, गोविंद मिश्र, अवधेश पांडेय, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें