तुर्कपट्टी। दहेज उत्पीड़न के मामले में वारंट जारी होने के बाद तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रितेश राय निवासी सेमरा हर्दो पट्टी थाना तुर्कपट्टी, जिला कुशीनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ था। आरोपी के फरार होने के चलते कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
दरवाजे से हुई बाइक चोरी
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दरवाजे के सामने से खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव के धर्मेंद्र यादव ने तहरीर में बताया है कि प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक सोमवार की देर शाम घर के दरवाजे के सामने खड़ी की थी। देर रात में मौका पाकर चोरों ने बाइक को चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब घर के लोगों की आंखें खुली तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन की गई,लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। संवाद
आपत्तिजनक वीडियो वायरल की रिपोर्ट दर्ज
कसया। थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वार्ड के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही सूरज ने उनकी पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। परिजन का कहना है कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण रिश्ता टूट गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।