अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जलाया कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला
- छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पोस्टकार्ड भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परीक्षा परिणाम घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की शनिवार को शव यात्रा निकाली। यह यात्रा पडरौना नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज से निकलकर सुभाष चौक पहुंची, जहां उनका पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।
अभाविप के संगठन मंत्री वीर प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने, फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में तीन दिन पूर्व संगठन की तरफ से गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को पोस्टकार्ड भेजा गया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई निर्देश जारी नहीं किया गया। इस वजह से अखिल भारतीय विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला आंदोलन प्रमुख सोनू राज कुशवाहा, प्रभात, अक्षय, राजदीप, गौरव, ज्ञान प्रकाश, राज, कुनाल, विशाल, प्रदीप, अनुराग, संतोष, रवि, विकास और आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।