पकवा इनार। अभाविप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का विरोध जताया। टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बुधवार की रात कैंडल मार्च निकाल कर दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की।
जिला संयोजक राजन मद्धेशिया बताया कि भारत देश में नारी को देवी का स्वरूप माना जाता है। जहां ऐसा जघन्य कृत्य हो रहा है। यह विद्यार्थी परिषद को किसी भी मूल्य पर बर्दाश्त नहीं। नगर मंत्री अभिनय सिंह ने बताया कि न्याय चाहिए। चुप्पी नही। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। विद्यार्थी परिषद न्याय के लिए प्रयासरत रहेगी।इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अमन, जिला प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह, विभाग संयोजक अजय कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री धीरज पांडेय, नीतीश सिंह, नीरज, आदर्श, प्रिंस, रामप्रताप, करन, अनूप, बृजेश, राजीव, तेज आदि मौजूद थे।