फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्तेदारी से आ रहे युवक पर हमला, पुलिस काे दी तहरीर

Fri, 23 Aug 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजरनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मोगलपुरा निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वह रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था तो उसके गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे आठ-दस लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव मोगलपुरा निवासी मोहन पटेल पुत्र अशोक पटेल ने तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह अपने रिश्तेदारी से घर आ रहा था। वह गांव के चौराहे पर पहुंचा ही था कि आठ-दस लोग पहले से ही लाठी-डंडे के साथ घात लगाकर बैठे थे। इन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें