फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिकेट मैच में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला

Mon, 11 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। देउरवा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान नो-बॉल को लेकर विवाद में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के जाफर पर चाकू से हमला हो गया। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मां सायरा खातून ने तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र जाफर दोस्तों के साथ देउरवा गांव में क्रिकेट मैच खेलने गया था। वहां नो-बॉल को लेकर पचार गांव निवासी इकबाल से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद इकबाल ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। विवाद बढ़ने के बाद जाफर वहां से भागने लगा, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इकबाल ने जाफर के सिर, सीने और पीठ में चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आए परिजन जाफर को मथौली के एक निजी अस्पताल मेंं ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें