फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुलकुला देवी मंदिर मार्ग पर बनेगा पुल, 40 गांवों को मिलेगा लाभ

Mon, 11 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुलकुला देवी मंदिर तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल 24 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। पुल बनने से क्षेत्र के लगभग 40 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कुलकुला देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में मार्ग बाधित होने और आवागमन में कठिनाई के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुल निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यहां पुल बनने के बाद न केवल मंदिर तक पहुंच आसान होगी बल्कि यह मार्ग कुशीनगर और देवरिया जिले के बीच संपर्क को भी मजबूत करेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल निर्माण शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को राहत मिलेगी। खासकर छात्रों, किसानों और मरीजों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों ने इस निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। कुलकुला देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें