फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंदुरिया बुजुर्ग के युवक की चंडीगढ़ में मौत

Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी युवक की मंगलवार दोपहर में चंडीगढ़ में मौत हो गई। वह चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करता था। काम करते के दौरान उसे गंभीर चोट लग गई थी। वहां मौजूद लोग युवक को अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन उसका शव लाने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी मंजूर अंसारी (37) चंडीगढ़ में रहकर एक कंपनी में काम कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर उसके गर्दन पर प्लाई गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां रह रहे एक रिश्तेदार ने मंजूर के पिता अमानत अंसारी को उसकी मौत की जानकारी दी। मंगलवार देर शाम परिजन शव लाने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें