फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, हड़कंप

Tue, 08 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बरवारतनपुर निवासी एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार कर पीआरवी को सौंप दिया। क्षेत्र के ग्रामसभा बरवारतनपुर निवासी 35 वर्षीय विद्यासागर पारिवारिक विवाद से परेशान था।
विज्ञापन

रविवार की देर रात वह शराब के नशे में गांव के निष्प्रयोज्य पानी टंकी की पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंचे फायर स्टेशन खड्डा के प्रभारी अजमत अली ने सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें