फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डेल्टा रैंकिंग में सूबे में विशुनपुरा ब्लॉक को मिला पांचवां स्थान

Tue, 08 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। डेल्टा रैंकिंग में आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा को वर्ष 2024-25 में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। इस ब्लॉक को कृषि क्षेत्र में हुए कार्यों में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

इस ब्लॉक में हुए विकास कार्यों पर इसके पहले वर्ष 2022-23 में प्रदेश में पहला स्थान मिला था। इसके बाद सरकार की तरफ से दो करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला था। इस बार भी सरकार की तरफ से ब्लॉक को बड़ी सौगात मिल सकती है।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022-23 में जिले के विशुनपुरा ब्लॉक को आकांक्षात्मक ब्लॉक घोषित किया था। इसके बाद वर्ष 2023 में नीति आयोग ने ब्लॉक को चयन कर लिया था। वर्ष 2022-23 में हुए डेल्टा रैंकिंग में विशुनपुरा ब्लॉक को प्रदेश में पहला स्थान मिला था, जिसके बाद सरकार ने दो करोड़ रुपये भी अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए दिए थे।
विज्ञापन

इस बार नीति आयोग और प्रदेश सरकार की तरफ से नामित नोडल के रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2024-25 में ब्लॉक को पांचवां स्थान मिला। प्रदेश में कृषि, पशुपालन, भूभर्ग के क्षेत्र में हुए कार्यों में पहला स्थान ब्लॉक को मिला है। इसके अलावा शिक्षा, विकास कार्य, पेयजल, बाल विकास परियोजना सहित कई विभागों की अच्छी स्थिति पाई गई है।
इस बार सरकार मेरिट और विभागों में हुए विकास कार्यों के हिसाब से पुरस्कार देगी। इस उपलब्धि की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान ओमप्रकाश दुबे, दिनेश राय, महेश रौनियार, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें