फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने के खेत से निकले हिंसक जानवर ने बकरी पर किया हमला

विज्ञापन
हिंसक जानवर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम,सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम चमरडिहा के सरेह में बुधवार की शाम गन्ने के खेत से निकले एक हिंसक जानवर ने चर रही बकरी पर हमला कर दिया। बकरी आंशिक रूप से घायल हो गई है। महिलाओं और ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद जंगली जानवर दोबारा गन्ने के खेत में भागकर ओझल हो गया। घटना के बाद से ही इलाके के ग्रामीणों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही था या कोई अन्य वन्यजीव।
इस संबंध में रेंजर अमित तिवारी ने कहा कि किसी जंगली जानवर के हमले में बकरी को घायल किए जाने की सूचना मिली है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि हमला तेंदुए ने किया या किसी अन्य जानवर ने। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें