फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार मेले के चौथे दिन 43 युवाओं को मिली नौकरी

Fri, 03 Jul 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले के चौथे दिन 43 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। यह रोजगार मेला चार जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि आईटीआई परिसर में 29 जून से चार जुलाई तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को तीन प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारी शामिल हुए। रोजगार के लिए 67 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने साक्षात्कार के आधार पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में 29 जून को 54, 30 जून को 46 और एक जुलाई को 42 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इस तरह चार दिनों तक चले रोजगार मेला में कुल 185 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समरबहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें