फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, कप्तानगंज में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक जोड़ी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर और कप्तानगंज के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05055 छपरा से 18 नवंबर (बुधवार) को रात आठ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मशरक, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड और पडरौना होते हुए रात 1:15 बजे कप्तानगंज और रात 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, कानपुर सेंट्रल, झांसी और इटारसी होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 नवंबर (शुक्रवार) को दोपहर तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 3:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 10:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 12:10 बजे कप्तानगंज, रात 1:12 बजे पडरौना और सुबह 3:10 बजे थावे होते हुए सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें