फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 16 गांवों के प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना और फाजिलनगर क्षेत्र के 16 गांवों के प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइटें
विज्ञापन


पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय अंधेरे की समस्या दूर करने और प्रमुख चौराहों को रोशन करने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। पडरौना और कुशीनगर क्षेत्र के 16 गांवों के प्रमुख चौराहों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। यहां हाईमास्ट लाइट लगाने पर विधायक निधि से करीब 37.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक निधि से फाजिलनगर क्षेत्र के ढेकुलिया गांव के मंदिर चौराहा, धौरहरा, गुरवलिया चौराहा, सुखरामनगर, कोरया, बेनीभार गांव के तिराहा, धनहा, पडरौना क्षेत्र के मडुरही, तुर्कपट्टी गिरी टोला, बैकुंडपुर समेत 16 गांव के चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित कर कार्य के लिए 37.92 लाख रुपये धन स्वीकृत किए गए हैं। हाईमास्ट लाइटें लगने से गांवों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। खासकर शाम के बाद चौराहों पर आने-जाने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत चयनित गांवों में चौराहों पर हाईमास्ट लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की पथप्रकाश व्यवस्था पहले से बेहतर हो सकेगी। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन सूर्य प्रकाश ने बताया कि जिले के 16 गांव में हाईमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही गांव के चिह्नित स्थलों पर लाइटें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें