कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में शुक्रवार को भोर में आलमारी में रखे पानी पीने के लिए गए मजदूर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़फूंक कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड के मथौली निवासी अशोक प्रसाद (45) बृहस्पतिवार की रात भोजन कर सोने चले गए थे। रात में प्यास लगने पर आलमारी में बर्तन में पानी रखा था।
भोर में करीब चार बजे नीद खुली तो वह पानी लेने गए। आलमारी में छिपे सांप ने अंगुली में डस लिया। शोर सुनकर परिजन को जानकारी हुई और आनन-फानन में उन्हें झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए।
कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें सीएचसी कसया लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इससे पहले परिजनों ने झाड़फूंक कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए।
इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। रात में प्यास लगने पर आलमारी में बर्तन में पानी रखा था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।