कुशीनगर। शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही 181 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्की प्रसाद निवासी लालगंज मसुदन पकड़ी, थाना लालगंज, जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 181 बोतल अंग्रेजी शराब और एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना विशुनपुरा पुलिस आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।