फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खरमास बीता, अब गूंजेगी शहनाई, बाजार में बढ़ी रौनक

Fri, 16 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मकर संक्रांति के बाद अब सहालग शुरू होगा और शहनाई गूंजेगी। इसके मद्देनजर बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। लोग बाजार में शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, ज्वेलरी समेत अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंक्वेट हॉल, बैंड, घोड़ी, बग्गी और हलवाई आदि को भी बुक कर लिया गया है। ऐसे में व्यापारियों को भी उम्मीद है कि शादी का सीजन उनके लिए मुनाफे वाला साबित होगा। सराफा व्यापारी उमंग खेतान का कहना है कि बाजार में शादी के सीजन की खरीदारी शुरू हो गई है। इस सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
कपड़ा व्यवसायी कौस्तुभ का कहना है कि कपड़े की कई वैराइटी बाजार में उपलब्ध हैं। लोग शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बैंड मास्टर नफीस खान का कहना है कि पिछले दो-तीन साल कोरोना की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस बार ऐसा नहीं है। यह सीजन अच्छा निकलने की उम्मीद है। फोटोग्राफर प्रदीप साहा का कहना है कि शादियों के लिए एडवांस बुकिंग हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें