फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, सामान नष्ट

Sun, 08 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में आग लगने से जली दुकान।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के देवरिया बाबू में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। इससे जानवरों के लिए रखा चारा और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। देवरिया बाबू के हीरा सिंह के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बगल में बनी झोपड़ी से आग की लपटें देखकर उनकी नींद टूट गई। पीड़ित और उनके परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। झोपड़ी के अंदर खूंटे से बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई और चारा सहित गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन

आग लगने से दो दुकानें जलीं

खड्डा। लखुआ लखुई चौराहे पर शुक्रवार की रात रात अज्ञात कारण से लगी आग से दो दुकानें और उसमें राखा सामान जल गया। राजस्व विभाग ने सर्वे कर सहायता प्रदान कराने की बात कही है। चौराहे पर सुभाष गुप्ता व रमेश मद्धेशिया की दुकान है। दोनों के परिवार इसी दुकान पर आश्रित थे। रात में आग लगने से दोनों दुकानें व उसमें रखी वस्तुएं जल गईं। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल आए और क्षति का आकलन कर अहेतुक सहायता दिलाने की बात कही है। गांव में यह भी चर्चा है कि किसी असामाजिक तत्व का कारनामा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें