फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में बनेगी दूसरी कान्हा गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत में निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए दूसरी कान्हा गोशाला बनाई जाएगी। नगर विकास विभाग ने इसके निर्माण के लिए 1.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार चांदनी चौक में गोशाला के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
नगर पंचायत में पहले से एक कान्हा गोशाला संचालित है लेकिन निराश्रित पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण वहां व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर शासन ने दूसरी गोशाला के निर्माण को मंजूरी दी है।
नगर पंचायत के ईओ योगेश प्रताप मिश्रा ने बताया कि मौजूदा गोशाला में पशुओं की संख्या अधिक होने से उनके रखरखाव में परेशानी हो रही थी। दूसरी गोशाला बनने से सड़कों और किसानों के खेतों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को आश्रय मिल सकेगा। इससे पशुओं के संरक्षण के साथ किसानों की फसलों को बचाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें