फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Sun, 10 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पडरौना बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर दुक्धाभिशेक - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास शनिवार को प्रताप सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय सैंथवार स्वाभिमान मोर्चा ने महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को देश के स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और गौरव के प्रति कभी समझौता नहीं किया। लोगों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, डा़ॅ. बीके सिंह, डॉ. अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, मनीष सिंह, नीरज सिंह, जेपी सिंह, सदाशिव मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में आयोजक प्रताप सेवा ट्रस्ट के महासचिव शत्रुघ्न प्रताप शाही ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, डॉ. केपी गोंड, दीनानाथ शाही, प्रमोद सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश मल्ल, राघवेंद्र मल्ल, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, उपेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, मुन्ना सिंह, दुर्गेश राय, अविनाश राय, सुरेंद्र राय, अतुल शाही आदि मौजूद रहे।
इसी तरह अखिल क्षत्रिय महासभा की तरफ से महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीनानाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज ही नहीं, सर्व समाज के थे। वे स्वाभिमान एवं राज्य की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान पवन राव, भवानी सिंह, शशि राव, अरुण सिंह, मनीष सिंह, सुशील सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। रामकोला संवाद के अनुसार, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कस्बा तहत कसया मार्ग स्थित स्थापित महाराणा प्रताप के प्रतिमा के सामने क्षेत्र के युवाओं का काफिला पहुंचा और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी वीरगाथाओं को याद किया। इस दौरान विनीत सिंह, हर्ष प्रताप सिंह, आदित्य गोविंद राव, रंजीत सिंह गोलू, नीरज गोविन्द राव, रोहन गोविंद राव,शक्ति सिंह, हर्ष राव,सत्येंद्र यादव, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही कस्बे में करणी सेना ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष कुंवर आर्यन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने साहस व वीरता के प्रतिमूर्ति थे।
उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को युवा जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह, मुकेश सिंह राघव आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष हीरालाल सोनी, अमरनाथ सिंह, शम्भू सिंह, रणविजय सिंह, अंकुश सिंह, रवि राय, डाॅ. अमित सिंह, अशोक सिंह, अशोक सिंह राघव, ओम प्रकाश सिंह, अमित सिंह, अंकुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, आर्यन राव, गौरव राव, शुभम सिंह, नितिन राव, अजित सिंह, सन्नी सिंह, अभिषेक सिंह, वैभव राजपूत आदि मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पडरौना बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर दुक्धाभिशेक - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें