फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाइप फटने से पेयजल आपूर्ति ठप, 10 हजार की आबादी प्रभावित

Wed, 04 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के कठकुईया रोड पर पाइपलाइन ठीक करते मजदूर। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शहर के कई वार्डों में सोमवार दोपहर बाद से पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से शहर के अलग-अलग वार्डों के करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से मंगलवार की सुबह लोगों को दिनचर्या के कार्यों में काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, फटे पाइप को ठीक करने में दिनभर पालिका के कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक, विद्युत विभाग की तरफ से शहर के कठकुइंया रोड के किनारे सोमवार दोपहर बाद करीब एक बजे विद्युत विभाग की तरफ से विद्युत पोल लगाने का काम किया जा रहा था। इसमें पोल लगाने के लिए मशीन से खोदाई का काम चल रहा था, इससे जमीन के अंदर पेयजल आपूर्ति की पाइप फट गई। इसके बाद वहां से बिजलीकर्मी चले गए, लेकिन शाम को जब पानी की सप्लाई शुरू हुई तो इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद नगर पालिका प्रशासन इसे ठीक कराने के लिए मंगलवार को सुबह से ही जुटा रहा। पाइप फटने के बाद शहर के बलुचहां, खिरिया टोला, मुन्ना टोला, बावली चौक, आवास विकास कालोनी, नौका टोला, भूतनाथ कालोनी, ओंकार वाटिका व छावनी इलाके में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इससे यहां के लोग काफी बेहाल रहे। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहर के मुहल्लों के लोगों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पालिका के कर्मचारी मंगलवार सुबह से ही फटे हुए पाइप को मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति चालू कराने में जुटे रहे। पानी को लेकर रेलवे लाइन के इस पार के मोहल्ले और शहर के प्रमुख हिस्से में पानी की आपूर्ति मंगलवार को पूरे दिन ठप रही। इधर सुभाष चौक के पास बने पानी की टंकी से आपूर्ति होती है। वहीं नगर पालिका प्रशासन की ओर से एनाउंस कराया जा रहा था कि कठकुईया रोड पर बिजली निगम की लापरवाही से जलकल का पेन पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते आपूर्ति ठप है। सुबह से ही जलकर के कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें