उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग पर राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल व रुपये छिनने वाले गिरोह के एक सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से बुजुर्ग से छीनी गयी मोबाइल व 700 नकद पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश को न्यायालय भेजा।जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार को करमैनी निवासी रियाजुद्दीन (50) से तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोबाइल व एक हजार नकद छीन कर फरार हो गए थे।पुलिस उस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश में लगी थी कि सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक एक बाइक पर फाजिलनगर से पटहेरवा की ओर जा रहे है। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र मयफोर्स हाइवे काजीपुर कट के पास वाहन जांच करना शुरू कर दिया।
इसी दरम्यान एक युवक एक बाइक पर तेजगति से आते दिखा। लेकिन पुलिस टीम को देख पीछे की ओर मुड़ कर भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि करमैनी के पास एक बुजुर्ग की मोबाइल व नकदी छीने थे।उनके पास से छीनी गयी मोबाइल व 700 नकद बरामद हुआ।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आदित्य सिंह (23) निवासी सपही थाना तुर्कपट्टी ने बताया कि उसके साथ अन्य दो साथी अमन सिंह (21) निवासी गांव बरईपट्टी थाना पटहेरवा व गोलू हरिजन निवासी गांव करजहा थाना पटहेरवा भी शामिल थे। गिरफ्तार आदित्य सिंह को पुलिस न्यायालय भेज दिया है।जहाँ से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।