फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिरण्यवती नदी की सफाई के लिए की बैठक

Sat, 20 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील से होकर गुजरी हिरण्यवती नदी के सफाई को लेकर कई विभागों के साथ बैठक की। जिसमें सभी विभागों के साथ समन्यव बनाकर सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में करीब 10 किमी नदी के सफाई को लेकर महा अभियान चलाकर शुरू किया था। बीच में कार्य धीमा हो जाने की वजह से पुन: बैठक कर अधिकारियों के साथ कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगरपालिका, वन विभाग, ब्लाक, सिचाई और बाढ़ खंड के अधिकारी भी मौजूद रहे। नदी के सफाई के तहत 4800 किमी की सफाई करा दी गई। जिसमें कुछ अवरोध भी आ रहे थे जिसे तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण उसका समाधान कराकर पुन: कार्य चालू कराया गया। इस दौरान नगरपालिका ईओ अंकिता शुक्ला, तहसीलदार धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें