फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास और जुर्माना

Sat, 20 Dec 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट दिनेश कुमार ने अहिरौली बाजार के साकिन भलुहा के रहने वाले आरोपी शिवा पुत्र रत्नन साहनी को मासूम से दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास और ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाय है। सजा के साथ न्यायालय ने आदेश दिया कि यह अर्थदंड पीड़िता के माता-पिता को चिकित्सीय व्यय और पुनर्वास के लिए प्रतिकर के रूप में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता के अभिभावक की तरफ से थाने तहरीर दी गई थी कि 19 फरवरी 2021 को उसकी छह वर्षीय बेटी को शिवा बहला-फुसलाकर सरसों के खेत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों को पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें