फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नहर में युवती ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Wed, 18 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र नेटुआ बीर बाबा स्थान के पास एक युवती गंडक नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। गंडक नदी के किनारे उसका चप्पल मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक नहर के किनारे पहुंची और छलांग लगा दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात लड़की नेटुआ बीर बाबा के स्थान के सामने बड़ी गंडक नहर पर पहुंची। चप्पल निकाल के अचानक बड़ी गंडक नहर में छलांग लगा ली। तभी नहर पर बकरी चरा रही एक लड़की देखी। दौड़कर लोगों को बताई। लोग इकठ्ठा हुए। तब तक लड़की डूब चुकी थी। काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर आई पुलिस गोताखोर को बुलाया कर तलाश में जुटी है। लेकिन पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। तेज बहाव होने के कारण गोपाखोरों को भी ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें