फाजिलनगर। कस्बा स्थित एक निजी कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैठक की। इसमें लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में यहां नौ नवंबर को होने वाले पैदल मार्च व जनसभा की तैयारी को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की अखंडता को मजबूत करने में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, पूर्व जिला मंत्री रामबृक्ष गिरी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व संचालन डॉ. कन्हैया शर्मा ने किया। इस मौके पर अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा, अंजेश भारती, महेंद्र शर्मा, विजयशंकर तिवारी, श्रीनिवास राय, नंदकिशोर पांडेय, मुकुल तिवारी, डॉ. डीके गुप्ता, मनीष तिवारी शामिल थे। संवाद