कुशीनगर/गुरवलिया बाजार। पूरा मॉडल रॉकेट लांचिंग और कैन सेट के अंदर युवा वैज्ञानिकों की सेटिंग किसी भी आपातकालीन और विकल्प के लिए भी तैयार था। भले ही रॉकेट हवा में उड़ रहा था लेकिन डुअल (दो) टेलीमेट्री और दो पैराशूट से उनके सफलता के चांस अधिक थे।
यूं तो रॉकेट की सफल लांचिंग होते देखना और उससे छात्र-छात्राओं की मेहनत का अंदाजा लगा पाना तो मुश्किल है लेकिन जिस तरह से रॉकेट लांचिंग के पहले मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा सफल लांचिंग और कैनसेट के सफल रिकवरी की मन्नते मांगी जा रही थीं, कैनसेट से कम्युनिकेशन बिठाने के लिए लैपटॉप लेकर युवा इधर-उधर दौड़ रहे थे।
ज्योंहि काउंटडाउन शुरू होकर जीरो पर पहुंचा तो विशेषकर टीम की छात्राओं की बंद आंखें दुआएं मांग रही थीं। इस बीच अलग-अलग टीम ज्योंहि रॉकेट लांचिंग के बाद ऊपर से कैन सेटेलाइट निकला और उसकी सफल रिकवरी कर ली गई तो छात्र-छात्राओं के लिए और उत्साहवर्धक इसलिए था कि यह उनके असाइनमेंट का हिस्सा था।
युवाओं का कहना था कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्हें सुखद महसूस हो रहा है। उन्होंने कैन सेटेलाइट में अपनी उत्कृष्ट सोच और बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसे रिव्यू के दौरान लांचिंग से पहले चेक किया जाता है और फिर सफल लांचिंग के बाद कैन सेट मिलने के बाद भी रिपोर्टिंग करनी पड़ती है। ऐसे में वह लगातार इंस्पेस और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की देखरेख में अपनी असाइनमेंट करते हैं।
युवा वैज्ञानिक मॉडल रॉकेट्री कैनसेट प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। पहली योजना फेल भी हो जाए तो उससे पहले उनके द्वारा विकल्प के तौर पर कार्य किया गया था। फैकल्टी एडवाइजर पीयूष कुशवाहा, टीम लीडर कुमार कार्तिकेय पांडेय की ओर से जेएस स्टेट नोएडा की टीम में अभिनव आर्या, अद्वित्य, जूही जैन और मांडवी श्रीवास्तव ने बताया कि उनका रॉकेट सफल हुआ।
किसी भी क्रैश जैसी गतिविधि को लेकर वह पहले से तैयार थे। उन्होंने बेहतर तरीके से वायुमंडल में मौजूद गैस, हवा प्रेशर के साथ अन्य चीजों को कलेक्ट करने के लिए कैन सेटेलाइट तैयार किया था। इसके अलावा टीम उडुपी द्वारा कैप्टन कुमार मानस के नेतृत्व में एवियनिक्स पर कार्य कर रहे सक्षम भरद्वाज, नकुल, प्रेम कुमार के साथ सफल लांचिंग और कैन सेटेलाइट की सफल रिकवरी की।
इन्होंने सेट में एक के बजाय दो पैराशूट लगाए थे एक सामान्य और एक आपातकालीन कि अगर एक न खुले तो दूसरा खुल जाए। इस सेटेलाइट में युवाओ ने प्रेशर, टेंपरेचर, ह्यूमिडिटी, जीपीएस लोकेशन (अक्षांश और देशांतर) के साथ गैस का भी पता लगाया गया। युवाओं का कहना था कि ऐसी प्रतियोगिता किसी भी अंतरिक्ष के बड़े सपने या कार्यक्रम से पहले एंट्रेंस एग्जाम जैसा है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष रहकर सीखना सुकून भरा है और बहुत बड़ी सीख भी।