फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 18 नवंबर को छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने छपरा-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05053 छपरा-दिल्ली विशेष ट्रेन 18 नवंबर को एक फेरा लगाएगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन छपरा से रात नौ बजे रवाना होकर 11:20 बजे तमकुही रोड, 11:58 बजे पडरौना, 12:30 बजे रामकोला और 1:05 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और लखनऊ होते हुए सुबह 11:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन रात 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने में सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें