फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया गांव का मामला, कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
कुरमौटा के टोला मंझरिया निवासी केशव सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह (29) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। मुंडेरा निवासी पिता विजय शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें