फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने सफाईकर्मी को पीटा, जांच शुरू

Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक हरका में एक डॉक्टर ने सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख प्राचार्य ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगा है। वहीं सफाईकर्मी ने पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

एकेडमिक ब्लॉक हरका में दिनेश गुप्ता सफाईकर्मी है। आरोप है कि रोज की तरह ड्यूटी कर रहा था। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर वहां तैनात डॉ. सुजीत माथुर अपशब्द बोलने लगे, विरोध करने पर डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए और कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। प्राचार्य ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो डॉक्टर और सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर की एक टीम बनाकर जांच के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें