फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री कैंप गोरखपुर कार्यालय में पत्र देकर बेटी के पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर पटहेरवा पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमैनी बाजार निवासी रुक्साना ने गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी चुलबुली की शादी 15 जुलाई को गांव के आजाद से की। शादी के बाद से ही पति सहित उसके भाई, बहन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरा न होने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत के आधार पर पटहेरवा पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें