फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 20 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर कोरया गांव के पास सोमवार की सुबह पटहेरवा की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया और वह सड़क पर गिर गया। पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने पहले बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव निवासी 47 वर्षीय मैनुद्दीन सोमवार की सुबह अपने घर से दुदही जाने के लिए बाइक से निकले। अभी वह तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से दूसरे बाइक से आ रहे बाइक सवार युवकों ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद मैनुद्दीन बाइक लेकर सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया शरीर पर चढ़ गया है। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें