फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो हजार करोड़ रुपये से गंडक पर बनेगी 30 किमी सड़क, 12 किमी लंबा पुल

विज्ञापन
पुल की डिजाइन।
विज्ञापन
कुशीनगर/तमकुहीरोड। गंडक नदी पर करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से 29.24 किमी लंबी सड़क और 12 किमी लंबा पुल बनेगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने से सेवरही से बिहार के बेतिया की दूरी 160 किलोमीटर से घट कर मात्र 27 किलोमीटर रह जाएगी। इससे न सिर्फ दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी बल्कि क्षेत्र में पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र का विकास होगा। सड़क निर्माण की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

यूपी का सेवरही व बिहार का बेतिया सीमावर्ती क्षेत्र का सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। इन दोनों शहरों के बीच से होकर बहने वाली गंडक नदी के चलते दोनों शहर अब तक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके चलते हजारों हेक्टेयर से अधिक भूमि में फैला दियारा क्षेत्र के विकास की गति बेहद ही धीमी है। दियारा में बड़ी संख्या में बसे लोग आज तक यातायात और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग काफी अरसे से गंडक नदी पर पुल बनाने के साथ सेवरही व बेतिया को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से गंडक नहर पर पुल सह सड़क निर्माण की मंजूरी दी है।
इस निर्माण कार्य पर 1976.77 करोड़ रुपये खर्च करने की वित्तीय मंजूरी दे दी है। इस धनराशि से 27.18 किलोमीटर सड़क और पुल का निर्माण बिहार क्षेत्र में और 2.04 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य यूपी क्षेत्र में होगा। इसमें गंडक नदी पर करीब 12 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण होगा। यह बिहार राज्य का सबसे लंबा पुल होगा।
विज्ञापन

बिहार के हाजीपुर से पटना काे जोड़ने वाली गांधी सेतु की लंबाई 5.75 किलोमीटर है। ठकरहा स्थित जीन बाबा के स्थान से पूजहा पटजिरवा के बीच गंडक नदी पर बनने वाले पुल और सड़क निर्माण के लिए स्थान का चयन पहले ही कर लिया गया है। यह पुल बिहार के मनुआपुल (बेतिया) एनएच-727 एए को यूपी के तिवारीपट्टी (सेवरही) एनएच-720 को जोड़ेगी। सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, व्यापारी नेता मायाशंकर निर्गुणायत, अमरनाथ गुप्ता, विजय चौधरी, चंद्रमा शर्मा, राहुल सोनी, अभिषेक शुक्ल आदि ने बताया कि गंडक नदी के रास्ते बनने वाला यह पुल सह सड़क क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।
इसके निर्माण से वर्षों से उपेक्षित दियरा क्षेत्र न केवल विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग, रोजगार व व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें