फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 104 सदस्यीय थाईलैंड के विशिष्ट लोगों का दल आज आएगा कुशीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। थाईलैंड का 104 सदस्यीय विशिष्ट लोगों का दल शुक्रवार को बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आएगा। यहां से दल रात्रि विश्राम के बाद 22 नवंबर को अगले गंतव्य के लिए रवाना होगा। इसमें थाईलैंड के विशिष्ट जन शामिल हैं। प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुरातत्व संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि विभाग की तरफ से मेहमानों व विशिष्ट लोगों को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप का भ्रमण कराया जाएगा। उन्हें यहां की प्राचीनता, ऐतिहासिकता व धार्मिक के साथ आध्यात्मिक महत्व को भी साझा किया जाएगा। कहा कि ये दल बोधगया, सारनाथ और जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) की यात्रा कर यहां पहुंचेगा। उनके पहुंचने पर कोई असुविधा न हो इसका ध्यान विभाग की तरफ से अपने संरक्षित स्मारक स्थलों पर सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें