फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर से 10 सदस्यीय तीर्थयात्रियों का दल लखनऊ रवाना

Sun, 19 Apr 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने 10 सदस्यीय तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। यह दल 19 अप्रैल को लखनऊ से गुजरात के सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के सुचारु संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए संस्कृति विभाग के सहायक तेजप्रताप शुक्ला को जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शासन की योजना के अनुसार गुजरात में यात्रियों के लिए आवास, भोजन एवं स्थानीय परिवहन की व्यवस्था गुजरात पर्यटन विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मंदिर के गौरवशाली इतिहास, पुनरुत्थान और आस्था की भावना का प्रतीक है। इस यात्रा में जनपद के विभिन्न वर्गों और सामाजिक समूहों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो सोमनाथ में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं जनपद स्तर पर भी पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है। प्रमुख शिवालयों में शिव मंदिर कुबेरस्थान, शिव मंदिर शिव सरया (तमकुहीराज), करहिया शिव मंदिर (साखोपार) और शिव मंदिर बसडिला में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सीडीओ ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को सोमनाथ की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से लखनऊ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी जनपद के विभिन्न स्थलों पर दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें। इस दौरान तरुण शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, अभिनव, नसरुद्दीन बेग, हिमांशु, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें