फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के हाइवे पर स्थित जोकवा बाजार में शुक्रवार को आयोजित जोकवा महोत्सव के दौरान लगे मेले में जाली नोट से खरीददारी कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद मेले में जुटी भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी। लगी। युवक के पास से 25 हजार रुपये बरामद किया गया, जिसमें से पांच-पांच सौ के साढ़े तेरह हजार रुपये के नोट जाली पाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन दिवसीय जोकवा महोत्सव के पहले दिन मेला लगा था। इस दौरान तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम सोहंग निवासी कृष्णा वर्मा एक दुकान से कुछ सामान खरीदा और दुकानदार को पांच सौ रुपये का नोट दिया। सामान की कीमत काटकर दुकानदार ने शेष रकम लौटा दी। इसके बाद कृष्णा ने दोबारा 500 का एक नोट देकर दुकानदार संतोष से फुटकर देने को कहा। दुकानदार संतोष के मुताबिक उसे नोट की असलियत पर शक हुआ तो युवक से पूछताछ करने लगा। इसी बीच कृष्णा भागने लगा तो दुकानदार शोर मचाया। चूंकि बाजार में मेला लगा हुआ था और काफी भीड़ थी, इसलिए लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे मधुरिया चौकी इंचार्ज अजय सिंह घटनास्थल में पहुंचे। किसी तरह युवक को चौकी पर लाया गया और उसकी तलाशी ली गई। युवक की जेब से कुल 25 हजार रुपये बरामद हुए जिसमें से साढ़े तेरह हजार के नोट जाली हैं। इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है कि गिरफ्तार युवक कृष्णा वर्मा निवासी सोहंग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें