फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाने निकला किशोर अगवा

Wed, 01 Jan 2014 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुरा छावनी से सोमवार को बदमाशों ने सुहेल नाम के किशोर को अगवा कर लिया। घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई, जब फिरौती के लिए उनके मोबाइल पर रात को फोन आया। तहरीर मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

पडरौना नगर के मुगलपुरा छावनी निवासी कासिम अंसारी की पत्नी नजबुन निशा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका पुत्र सुहेल गोस्वामी (16) तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र है। 30 दिसंबर को दिन के लगभग एक बजे सुहेल यह कहकर घर से निकला कि अपने दोस्त के वहां दावत खाने जा रहा है। शाम तक वह घर नहीं लौटा। रात में 08:51 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि आपका लड़का हमारे कब्जे में है। पहली जनवरी 2014 दिन बुधवार तक दस लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। ऐसा नहीं करने पर लड़के को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही यह भी धमकी मिली कि अगर पुलिस या किसी अन्य को बताई तो ठीक नहीं होगा। किशोर के पिता सऊदी में सिलाई का कार्य करते हैं। मंगलवार को कोतवाली पहुुंची नजबुन निशा ने प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे को मुक्त कराने की मांग की। उनकी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें