फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए जागरूक किया

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को विहिम और हियुवा के कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दर्जनों गांवों में पर्चे बांटकर लोगों को इस बीमारी से बचने के उपाय सुझाए गए।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक पर जागरूकता रैली को रवाना करने के पहले संबोधित करते हुए हिंदूवादी नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि जब तक लोग इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक नहीं होंगे, तब तक इसकी रोकथाम संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नौनिहालों की जिंदगी को लीलने वाली इस बीमारी की रोकथाम में प्रशासनिक तैयारियां अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए हियुवा और विहिम के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए पैप्फलेट बांटे जा रहे है। शनिवार को खिरकिया, सिधुवां, कठकुईयां बाजार, सेमरा हर्दो, सेमरा लक्ष्मीपुर, सेमरियां, सहित कई गांवों में कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटकर लोगों को इस बीमारी से रोकथाम के उपाय सुझाए। इस अवसर पर मनोज गोंड़, चंदन पंाडेय, राजेश शर्मा, दीपक मद्धेशिया, संदीप प्रजापति, तुलसी यादव, खूबलाल, हरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें