फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन किया

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराबाजार। विकास का सब्जबाग दिखाकर वोट की राजनीति करने वाले नेताओं के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र की मठिया प्रसिद्ध तिवारी ग्राम पंचायत के लोगों ने शुक्रवार को हसना चौक पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने गांव में विद्युतीकरण नहीं होने के लिए नेताओं को जिम्मेदार बताते हुए उनका विरोध करने का ऐलान किया। गांववालों ने कहा है कि इस समस्या के प्रति न तो अधिकारी गंभीर हैं, ना ही जनप्रतिनिधि। लोगों ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव तक विद्युतीकरण नहीं हुआ तो वे लोग मतदान नहीं करेंगे और गांव में किसी नेता या प्रत्याशी को घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन

इस गांव में कुल चार पुरवे हैं। गांव के सिर्फ नौका टोला में ही विद्युतीकरण हुआ है। मठिया टोला के कुछ हिस्सों में बिजली पहुंच गई है। हसना टोला और हरपुर बिजली से वंचित हैं। इन दोनों टोलों की आबादी तीन हजार से ज्यादा है। इन टोलोें के शोहराब अंसारी, श्रीराम पाल, स्वामीनाथ चौधरी, छेदी प्रजापति, मदन कुशवाहा, रामा यादव, विकास कुशवाहा, हरिशंकर चौबे का कहना है कि हर बार के चुनाव में नेता इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देते हैं। चुनाव के बाद कोई नहीं पूछता। बिजली की सुविधा के लिए कई बार अधिकारियों से भी बात की गई। चार बार सर्वे हो चुका है। गांव के लोगों ने मशक्कत की तो स्टीमेट बनकर विभाग तक पहुंचा। बावजूद इसके बिजली नहीं नसीब हुई। गांववालों ने कहा कि वादाखिलाफी करने वाले नेताओं का विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को हसना चौक पर जुटे लोगों ने निर्णय लिया कि गांव के बाकी टोलों में विद्युतीकरण कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। अगर लोकसभा चुनाव तक बिजली सुविधा नहीं मिली तो चुनाव के समय प्रत्याशियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। मतदान का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस बारे मेें एक्सईएन एसके सिंह कहते हैं कि बजट के अभाव में विभाग विद्युतीकरण नहीं करा पा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अथवा किसी निधि से धन मिलने पर ही विद्युतीकरण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें