फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन एरिया के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही बाजार के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि दुदही कस्बे को टाउन एरिया का दर्जा दिए जाने के लिए शासन स्तर पर पहल किया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे गांववालों का कहना था कि दुदही बाजार चार गांव दुदही, पडरौन मडुरही, बांसगांव, बड़हरा बुुजुर्ग से मिलकर बना है। दुदही बाजार में बैंक, विद्यालय, पोस्ट आफिस सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। गांववालों का कहना था कि दुदही बाजार टाउन एरिया बनाए जाने के सभी मानक पूरा करता है। प्रदर्शन कर प्रभारी अधिकारी को दिए गए अपने ज्ञापन में गांववालों ने बताया कि चुनाव में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फाजिलनगर में यह घोषणा की थी कि सरकार बनते ही दुदही को टाउन एरिया का दर्जा दे दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी सारे रिपोर्ट शासन को प्रेषित किया जाए ताकि दुदही को टाउन एरिया बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान पारसनाथ जायसवाल, राजेश कुमार गुप्त, दीनदयाल जोशी, मुन्ना रौनियार, विजय वर्मा, सुनील गौड़, भगवती गुप्ता, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें