फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सफलता का दावा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। समाजवादी पार्टी के खड्डा विधानसभा इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया तथा मिशन 2014 की सफलता के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। दावा किया गया कि लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष नथुनी यादव ने कहा कि सपा की बेहतर नीतियों की वजह से यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता का विश्वास सपा पर कायम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया ने जो वादे किए थे, एक-एक कर पूरे किए जा रहे हैं। बैठक को पूर्णमासी यादव, मुन्ना राजभर, हरी यादव, सुनील प्रजापति, मिठाईलाल यादव, रामविलास प्रधान, सूर्यकांत कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धरणीधर तिवारी, सुभाष साहनी, कैलाश यादव, भोला गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें