फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लन बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आखिरकार इस बार आम सहमति नहीं बन पाई और भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान कराना पड़ा। इस पद के दावेदार लल्लन मिश्र को 33 तथा रजनीकांत मणि को 28 मत मिले। एक मतदाता बीमार होने की वजह से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सका।भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी स्वतंत्र देव सिंह ने शाम को लल्लन मिश्र को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

भाजपा के सांगठनिक चुनाव के क्रम में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने के कारण मतदान कराने का फैसला किया गया। जैविक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक लल्लन मिश्र व जिला संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया था। देर शाम तक आम सहमति बनवाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे से गहमागहमी के बीच मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कुल 62 मतदाताओं में 61 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर को गिनती हुई। लल्लन मिश्र को 33 तथा रजनीकांत मणि त्रिपाठी को 28 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम सामने आते ही लल्लन मिश्र के कैंप में नारेबाजी शुरू हो गई। समर्थकों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया तथा बधाई का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें