फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़कों के लिए 99 लाख रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल हुई है। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के प्रस्ताव पर नगर क्षेत्र में तीन सीसी सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 99.87 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने नगर क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। शासन की स्वीकृति के तहत नगरपालिका के वार्ड संख्या 23 माधवपुरम नगर में दो और वार्ड संख्या 25 गायत्रीपुरम में एक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क निर्माण की जरूरत वाले इन क्षेत्रों में सीसी सड़क बनने से बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव और आवागमन की परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें