फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बरसात के चलते गड्ढों में लगे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी पटहेरवा थाना क्षेत्र की। दोनों के घरवालों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव भठहीं बुजुर्ग में बुधवार की शाम आठ वर्षीय अंकित पड़ोस के हम उम्र बच्चों के साथ गांव के समीप स्थित पोखरे के किनारे खेल रहा था। खेलते वक्त पैर फिसलने की वजह से पोखरे में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे पोखरे से बाहर निकाला। इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि मृत बालक के घरवालों की तरफ से भी कोई सूचना नहीं दी गई है। घटना की जानकारी कराई जाएगी। पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी मोबिन अंसारी की सात वर्षीया बेटी तैय्यबा बुधवार की शाम बकरी चराने गई थी। शाम को रोहुआ ताल के किनारे वह बच्चों के साथ नहाते वक्त पानी में डूब गई। हल्ला होने पर घरवाले पहुंचे और शव लेकर वापस लौटे। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें