फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आठ लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से आठ लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

तीसरी लहर में अब तक 776 लोग हो चुके हैं पॉजिटिव
घटकर 85 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद में कोरोना से आठ लोग संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 85 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने शनिवार की शाम को बताया कि 3,511 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 2,186 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,178 निगेटिव और आठ पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में दुदही क्षेत्र से दो, खड्डा से एक, हाटा से एक, कसया से एक, सुकरौली से एक, कुबेरस्थान से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 85 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,68,214 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 776 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 684 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 86.88 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें