फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार ले जाई जा रहीं 72 भैंसें बरामद, चार गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान हाईवे पर एक कंटेनर से 72 भैंस मुक्त कराए। कंटेनर में लादकर भैंसों को बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। चार तस्करों को भी पुलिस से गिरफ्तार किया है। इसमें एक मुरादाबाद व तीन मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान शनिवार को कोतवाली हाटा पुलिस ने केन यूनियन चौराहे के पास एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। उसमें 20 भैंस, 2 भैंसा और 50 पड़वा अमानवीय तरीके से ठूसकर कर ले जाए जा रहे थे। इसे मुक्त कराया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों में सोबीन निवासी सेरसखेड़ा, थाना मुरादापांडे, मुरादाबाद तथा मेरठ, थाना सरधना के मंधियाई के रहने वाले रहीशू, सरफू मंधियाई और आसिफ निवासी मंधियाई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें