फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज की एकता, संस्कृति व राष्ट्र निर्माण में हिंदू मूल्यों का योगदान

Sun, 28 Dec 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कस्बे के गोला बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजित किया गया। इसमें हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना है। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने कहा कि समाज की एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में हिंदू मूल्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। संत रामनरायन दास ने धर्म, संस्कार और सेवा भाव को लेकर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डा. प्रेम नारायण गुप्ता ने किया। संचालन दुर्गेश ने किया। इस मौके पर संघ के खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संजय कुमार,अमरनाथ, राजन जायसवाल, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें